{"_id":"6a799366ac9c85267e08da11","slug":"video-video-gada-ma-majathara-kasana-na-bhara-hakara-janavarathha-nataya-btha-karana-ka-maga-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में मजदूर-किसानों ने भरी हुंकार, जनविरोधी नीतियां बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में मजदूर-किसानों ने भरी हुंकार, जनविरोधी नीतियां बंद करने की मांग
श्रमिकों, किसानों, खेत मजदूरों, कर्मचारियों, योजना कर्मियों, युवाओं और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला पंचायत टीन शेड कचहरी परिसर में मजदूर-किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों और स्वतंत्र फेडरेशनों की आयोजन समिति देवीपाटन मंडल, गोंडा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए राष्ट्रपति के नाम 20 सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी पंकज वर्मा के माध्यम से भेजा।
श्रम संहिताएं वापस लेने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग
धरने को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय, एटक के सत्यनारायण त्रिपाठी, पूर्वांचल चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के ईश्वर शरण, किसान सभा संयोजक अमित शुक्ला, खेत मजदूर यूनियन के खगेंद्र जनवादी व मोहर्रम अली समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों और किसानों के अधिकारों पर किसी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने श्रम संहिताएं वापस लेने और न्यूनतम मजदूरी 42 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।