सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP Election 2022: see the assembly result of Gonda district.

गोंडा: जिले की सातों सीटों पर खिला कमल, कायम रहा दबदबा

अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा जिले में भाजपा ने सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। 2017 के चुनाव में भी जिले की सभी सीटें भाजपा के हिस्से में रही थीं।

UP Election 2022: see the assembly result of Gonda district.
जीत के बाद जश्न मनाने भाजपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में सातों सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने इस बार भी रिकार्ड बरकरार रखा। सभी सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने प्रत्याशी चयन में भी पूरी सावधानी बरती थी। सात विधायकों में छह पर पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया था। एक मात्र परिवर्तन करनैलगंज में विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या का टिकट काटकर परसपुर के अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया था। कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी अजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह परसपुर की ब्लॉक प्रमुख हैं। यह दांव भाजपा का कामयाब रहा और सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करके भाजपा ने लहर बरकरार रखा। जिले में पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धूम मची रही और जादू भी खूब चला। चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो मनकापुर विधानसभा से भाजपा सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे रमापति शास्त्री ने अपने प्रतिद्वंदी सपा के रमेश गौतम को 42396 हजार मतों से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। हार-जीत का सबसे कम अंतर गोंडा सदर सीट का रहा। विधायक प्रतीक सिंह ने 6699 मतों के अंतर से अपने पुराने प्रतिद्वंदी सपा के सूरज सिंह को हराया है।

Trending Videos


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरूवार को नवीन मंडी में हुई मतगणना में विधानसभा मेहनौन से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विधायक विनय कुमार द्विवेदी को 107327 मत मिले। सपा की नंदिता शुक्ला 84109 मत हासिल हो सका। यहां पर सपा का प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन जीत का आंकड़ा पार नहीं कर सके। गोंडा सदर सीट से कैसरगंज सांसद के पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह को 96528 मत मिले, वहीं सूरज सिंह (सपा) को  89829 मत मिले। इससे यहां पर अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले कम अंतर से ही विधायक प्रतीक सिंह चुनाव जीत सके। करनैलगंज से भाजपा के अजय कुमार सिंह ने 35256 मतों के अंतर से समाजवादी पार्टी के योगेश प्रताप सिंह को शिकस्त दी। सपा के योगेश प्रताप सिंह को 68663 मत मिले हैं। उन्हें भाजपा से बगावत कर साथ आए मौजूदा विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का साथ भी रास नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कटराबाजार से भाजपा के बावन सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। यहां से उन्होंने सपा के बैजनाथ दुबे को 18657 मतों के अंतर से हराया। तरबगंज से भाजपा के प्रेमनारायण पांडेय ने 53690 मतों के अंतर से सपा के प्रत्याशी व रामभजन चौबे को पटखनी दी। गौरा में भाजपा के प्रभात वर्मा ने 22972 मतों के अंतर से सपा के संजय विद्यार्थी को मात दी। चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का खिताब लगातार दसवीं बार विधायक बनने वाले मंत्री रमापति शास्त्री के ही नाम रहा। जिन्होंने 42396 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी सपा के रमेश गौतम को हराया। मतगणना के लगातार 25 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री सहित सभी सात सीटों से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी अपनी विरोधी पार्टियों से आगे बने रहे। यही वजह रही कि जैसे-जैसे मतगणना के परिणाम आने शुरू हुए, भाजपा छोड़ बाकी दलों के लोग व उनके अभिकर्ता मतगणना स्थल से हटते रहे।

विधानसभावार पड़े मत

विस क्षेत्र - पड़े मत
मेहनौन    -     213663
गोंडा      -        199105
कटरा बाजार -           234143
करनैलगंज - 193185
तरबगंज   -  210849
मनकापुर-  182564
गौरा     -      172175

गोंडा: विधानसभा चुनाव परिणाम
गोंडा: मेहनौन
विनय कुमार द्विवेदी (भाजपा)- 107327
नंदिता शुक्ला (सपा)- 84109
शिवकुमार  (बसपा)- 10883
2017 - विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा

गोंडा: गोंडा सदर
प्रतीक भूषण सिंह (भाजपा)- 96528
सूरज सिंह (सपा)-  89829
मोहम्मद जकी (बसपा)- 5758
2017 - प्रतीक भूषण सिंह, भाजपा

गोंडा: मनकापुर (सु)
रमापति शास्त्री (भाजपा)-104824
रमेश गौतम (सपा)- 62428
श्याम नारायन  (बसपा)- 6513
2017 - रमापति शास्त्री, भाजपा

गोंडा-कटरा बाजार
बावन सिंह (भाजपा)- 112291
बैजनाथ दुबे (सपा)- 93834
विनोद कुमार शुक्ल (बसपा)- 18218
2017 - बावन सिंह, भाजपा

गोंडा:करनैलगंज
अजय कुमार सिंह (भाजपा)- 108109
योगेश प्रताप सिंह (सपा)- 72637
रंजीत गोस्वामी (बसपा)-3764
2017 - अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया, भाजपा

गोंडा:तरबगंज
प्रेम नारायन पांडेय (भाजपा)-1,25325
राम भजन चौबे (सपा)-71, 635
लालजी यादव (बसपा)- 3751
2017 - प्रेम नारायन पांडेय, भाजपा

गोंडा: गौरा
प्रभात वर्मा (भाजपा)- 73545
संजय विद्यार्थी (सपा)- 50571
राम प्रताप सिंह (कांग्रेस)-31589
2017 - प्रभात वर्मा, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed