फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies, two injured in collision between two bikes

Gonda News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Sun, 16 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, two injured in collision between two bikes
अंकित चौरसिया। फाइल फोटो 
खरगूपुर। महाराजगंज-आर्यनगर मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। हादसे में मृत युवक अपने साथी के साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शिव कत्यानी इंटर कॉलेज जा रहा था।
विज्ञापन


देवरिया कला के मजरा माथेडीहा निवासी राम नारायण ने बताया कि उनका बेटा अंकित चौरसिया (25) मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करता था। तीन माह पहले वह मुंबई से घर लौटा था। शनिवार को गांव के साथी अवनीश (20) के साथ वह महाराजगंज-आर्यनगर मार्ग स्थित शिव कत्यानी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने जा रहा था। माथेडीहा मोड़ से मुख्य सड़क पर पहुंचते ही महाराजगंज की ओर से आ रहे महादेवा कला के मजरा चतुर्भुजवा निवासी इरफान (24) की बाइक से अंकित की बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तीनों को स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अवनीश और इरफान का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि हादसे के समय अंकित ने हेलमेट नहीं पहना था। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अंकित पांच भाई-बहनों में बड़ा था। उसके तीन बहनें ज्योति, पूजा, आरती और भाई राज है। अंकित की मौत से मां सुशीला देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed