{"_id":"6a81f9f7d94a79a32503dadb","slug":"independence-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-rural-areas-as-well-gonda-news-c-100-1-gon1041-164433-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस की रही धूम
Sun, 16 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। तिरंगा यात्रा भी निकाली गई और स्वा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। लोगों ने अमर शहीदों को नमन किया। शहर से गांवों तक देशभक्ति के गीत गूंजते रहे।
नवाबगंज संवाद के अनुसार, कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह व मनकापुर से विधायक रमापति शास्त्री ने अपने-अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। ब्लॉक में बीडीओ रामलगन वर्मा, सीडीपीओ रमा सिंह व नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। शमा सिटी कॉन्वेंट में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार, तुलसीपुर माझा के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक जयचंद वर्मा, गोपसराय में हेमंत पांडेय, महंगूपुर में अमन पांडेय व गोकुला में सुमित मित्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
मनकापुर में एसडीएम उदित पवार ने तहसील, ब्लॉक प्रशासक जगदेव चौधरी ने ब्लॉक और चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी ने नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया। सीओ उदित नारायण पालीवाल व सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसएन सिंह ने भी तिरंगा फहराया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
मसकनवा संवाद के अनुसार, स्वामी नारायण मंदिर छपिया में भगवान घनश्याम का तिरंगे से शृंगार किया गया। महंत देव स्वामी व सागर भगत ने पूजा-अर्चना की। पुलिस चौकी, इंटर कॉलेज, ब्लॉक मुख्यालय, थाना व सीएचसी में झंडारोहण हुआ। खजुरी में शहीद द्वारिका सिंह की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया।
मोतीगंज थाने में एसओ तेज नारायण गुप्त और काजीदेवर सीएचसी में अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यानगर किसान इंटर कॉलेज में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। खिरई खिरवा में गायत्री शुक्ला ने तिरंगा फहराकर पौधरोपण किया। गोविंद पारा पंचायत भवन पर भी झंडारोहण हुआ।
परसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक अजय सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन वासुदेव सिंह, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल और थाने में एसओ कमल शंकर चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में राजयोगिनी अनामिका बहन ने तिरंगा फहराया।
पसका संवाद के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक अजय सिंह, बीडीओ रामलगन वर्मा व एडीओ पंचायत सत्येंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, योगेश सिंह, मुकेश शुक्ल, अमर, देवीचरण आदि उपस्थित रहे। प्योली स्थित जमुना प्रसाद शिक्षण संस्थान में प्रबंधक रामकुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
हलधरमऊ ब्लॉक परिसर में विधायक बावन सिंह और बीडीओ देवनायक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एडीओ विजय बहादुर सिंह, संतोष मिश्र, प्रशांत सिंह, करुणानिधान, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
बालपुर के शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जगतपाल सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
इटियाथोक व जयप्रभा ग्राम संवाद के अनुसार, ब्लॉक कार्यालय में विधायक विनय कुमार द्विवेदी, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, बीआरसी में बीईओ गीतांजलि, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चंद्रभान चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया।
तरबगंज एसडीएम प्रदीप कुमार ने तहसील व ब्लॉक प्रशासक मनोज पांडेय ने कार्यालय व अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किया। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने जन सहयोग केंद्र में तिरंगा फहराया। उन्होंने शहीद वीरेंद्र कुमार के भाई बृजेंद्र सिंह तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुत्र रामपाल व विजय नारायण को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
वजीरगंज ब्लॉक मुख्यालय में प्रशासक प्रतिनिधि पंकज सिंह और बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल व थाने में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने तिरंगा फहराया। दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज में डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने ध्वजारोहण किया।
बेलसर के महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज में अतिथि तेज प्रताप सिंह, प्रबंधक पूजा सिंह व प्रधानाचार्य आनंद कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। बीडीओ रवि कुमार गुप्त ने ब्लॉक व डॉ. सतपाल सोनकर ने सीएचसी में झंडारोहण किया।
उमरी बेगमगंज के सुभाष इंटर कॉलेज में प्रबंधक आकाश सिंह, कुंवर बहादुर सिंह कॉलेज में प्रधानाचार्य भास्कर सिंह व लाल बिहारी सिंह कॉलेज में प्रबंधक सुजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय पूरे विशेन में ब्लॉक प्रशासक राजेंद्र प्रताप सिंह ने वाटर कूलर का उद्घाटन और पौधरोपण किया।
कटरा बाजार थाना, सीएचसी व विद्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। आरएसएस के सह जिला प्रमुख राम बहाल तिवारी की अगुवाई में किसानों ने 30 ट्रैक्टरों के साथ भदैंया डीहा से बनगांव पुल तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर निरीक्षक अपराध मनोज पाठक, अरविंद, पेशकार, डॉ. इंदू राणा, अरुण, विश्राम, विजय आदि मौजूद रहे।
माधोपुर संवाद के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय डफाली पुरवा, नरायनपुर कला, कोड़री देवा पसिया, गौरवा कला, भगहरिया पूरे मितई, जयराम जोत सहित विभिन्न परिषदीय स्कूलों में ध्वजारोहण हुआ।
दुबहा बाजार संवाद के अनुसार, किसान डिग्री कॉलेज बनगांव रामापुर में पूर्व प्रधान राघवराम पांडेय, एसडीजीडी स्कूल में प्रबंधक हरीश चंद्र श्रीवास्तव, राम दयाल मिश्र इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनुपम मिश्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय में रवि शंकर रावत व प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका कुसुम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी व थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। बीबीएसएस, गुरुकुल व पंचशील सहित कई विद्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया।
करनैलगंज में एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने तहसील, सीओ आनंद राय ने कोतवाली और बीडीओ सुशील पांडेय ने ब्लॉक में ध्वजारोहण किया। विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। रुपईडीह की बीडीओ मोनिका पाठक ने ब्लॉक, बीईओ शशांक सिंह ने बीआरसी व निरीक्षक राधेश्याम यादव ने कौड़िया थाने में ध्वजारोहण किया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और पशु चिकित्सालय में भी तिरंगा फहराया गया।