फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The Tiranga was hoisted with pride and glory on Independence Day

Gonda News: स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Tiranga was hoisted with pride and glory on Independence Day
सरकारी कार्यालयों व पुलिस लाइन में मनाय गया स्वतंत्रता दिवस। संवाद
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को हर तरफ देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों समेत शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ तिरंगा रैली निकाली गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण हमें स्वतंत्र भारत में रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कैंप कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में जीजीआईसी की छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीआरओ रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एएसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, विनीत कुमार, बृजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। विकास भवन में सीडीओ दयानंद प्रसाद ने ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण किया। दीनदयाल आईटीआई एवं जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गांधी पार्क परिसर में ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगा रैली निकाली गई। अवध पब्लिक स्कूल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र, शिवबहादुर पांडेय, उर्मिला शुक्ला, प्रो. शिवशरण शुक्ल, डॉ. सौमित्र शुक्ल, दिव्या सिंह, तेज बहादुर सिंह मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर मालवीय नगर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। प्रबंधक राजेंद्र सिंह खुराना, प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ल, पुष्पा मिश्रा, अरुण शुक्ल आदि मौजूद रहे। एम्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक मतलूब खान, सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक सुजैन दत्ता, तिलक विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य एसएन दूबे, एम्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. अभय, फुलवारी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीता सिंह, गीता इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक रितेश अग्रवाल व रोजवुड इंटर कॉलेज में प्रबंधक अमित पांडेय ने ध्वजारोहण किया। तरबगंज के आनंदराम जयपुरिया स्कूल में प्रबंधक अजय सिंह, एमएफडी पब्लिक स्कूल साबरपुर में प्रबंधक राधेश्याम चौहान, गोनार्द नर्सिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. राजश्री सिंह व इंद्रापुरम पब्लिक स्कूल नवाबगंज में प्रबंधक नेहा सिंह ने ध्वजारोहण किया।

सरकारी कार्यालयों व पुलिस लाइन में मनाय गया स्वतंत्रता दिवस। संवाद

सरकारी कार्यालयों व पुलिस लाइन में मनाय गया स्वतंत्रता दिवस। संवाद

सरकारी कार्यालयों व पुलिस लाइन में मनाय गया स्वतंत्रता दिवस। संवाद

सरकारी कार्यालयों व पुलिस लाइन में मनाय गया स्वतंत्रता दिवस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed