{"_id":"6a8498188fb20ce19d0e115f","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-gonda-news-c-100-1-slko1026-164549-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Tue, 18 Aug 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्नोहरपुर। नवाबगंज क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी पूजा (40) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन दाह संस्कार कर दिया गया। पूजा के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
करनैलगंज के फत्तेपुर कोटहना गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी करीब 20 वर्ष पहले सतीश सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर सतीश अक्सर पूजा की पिटाई करता था। सोमवार को सतीश ने बड़े बेटे को बाइक में पेट्रोल डलवाने व छोटे बेटे को पुराने घर भेज दिया। बेटियों को एक कमरे बंद कर पूजा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को रस्सी के सहारे छत के कुंडे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया।
साक्ष्य छिपाने की नियत से शाम को ढेमवा घाट पर शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर जब प्रदीप परिवार के लोगों के साथ पहुंचे तो शव जल चुका था। वह छोटी भांजी व भांजे को लेकर अपने घर चले आए। तब भांजी ने बताया कि पापा ने ही मां को मार डाला। प्रदीप सिंह के मुताबिक बहन के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी अंकिता का विवाह हो चुका है। छोटी बेटी सुष्मिता कक्षा 11 की छात्रा है। बेटा सत्यम कक्षा नौ व शिवम कक्षा छह का छात्र है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के समय पूजा की सास शोभा व ससुर राजबाबू अपने भाई भीम के घर पर गए थे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच शुरू कर दी गई है। बच्चों के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।