सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Workers should take the party's policies to the people: District President

जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाएं कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the party's policies to the people: District President
भाजपा कार्यालय में लोगों को जानकारी देते जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिला प्रशिक्षण वर्ग अभियान की समीक्षा बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 132वां एपिसोड भी सुना।
Trending Videos



जिला मीडिया प्रभारी विवेकमणि श्रीवास्तव ने बताया कि समीक्षा बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग अभियान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में रात्रि विश्राम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। पदाधिकारियों ने अभियान की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। कार्यकर्ता योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी की नीतियां बताएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा देने का माध्यम है। आशीष त्रिपाठी, संदीप पांडेय, वंदना गुप्ता, अविनाश जायसवाल, अनुपम प्रकाश मिश्र, हरीश शुक्ल, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं, केशवपुर मंडल के पोर्टरगंज शक्तिकेंद्र में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 132वां एपिसोड सुना गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राजेश तिवारी, राजीव रस्तोगी, पीयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed