फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies after falling from Barauni Express

Gonda News: बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from Barauni Express
बालपुर (गोंडा)। कटरा बाजार थाना क्षेत्र में मैजापुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण हरीश, रामजस समेत अन्य लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर पहले बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस लखनऊ की ओर गई थी। आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर कटरा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed