सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth injured due to beating dies, family members create ruckus after keeping dead body

Gonda News: पिटाई से घायल युवक की मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Mar 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Youth injured due to beating dies, family members create ruckus after keeping dead body
विज्ञापन
खोड़ारे। पिटाई से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान 13वें दिन मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 20 घंटे तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर शव रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
Trending Videos

महाराजगंज ग्रांट निवासी संदीप ने 11 मार्च को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि उनके भाई प्रदीप (20) को रामतीरथ वर्मा के परिजनों की ओर से पहले से धमकियां मिल रही थीं। आरोप है कि 11 मार्च को जब प्रदीप बभनान जा रहे थे, तभी मकोईया मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे विनोद वर्मा, अभिषेक राणा, अक्षय व तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल प्रदीप का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों द्वारा घंटों की गई मशक्कत के बाद दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन बाद परिजन मृतक के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद गमगीन माहौल में विसुही नदी के घाट पर प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया।


प्रदीप दो भाइयों में सबसे छोटा था। मां गुड़िया देवी गंभीर रूप से बीमार हैं और बेटे की मौत के बाद बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता संजय विद्यार्थी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।



प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि घटना के बाद 15 मार्च को हालत गंभीर होने पर जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई गई थी। मामले में नामजद चार आरोपियों में से रामतीरथ वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रदीप की मौत के बाद दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के एसओजी व पुलिस टीम जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed