{"_id":"6a3d1651b787b3980d01781e","slug":"youth-threatens-arto-with-death-in-gonda-case-registered-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 'मेरे हाथों तुम्हारी मौत पक्की है', युवक ने एआरटीओ को दी जान से मारने की धमकी; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 'मेरे हाथों तुम्हारी मौत पक्की है', युवक ने एआरटीओ को दी जान से मारने की धमकी; केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:21 PM IST
सार
गोंडा में व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज करके एआरटीओ को जान से मारने की धमकी दी गई है। केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एआरटीओ को जान से मारने की धमकी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरसी भारतीय को व्हाट्सएप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। धमकी भरा संदेश वायरल होने के बाद एआरटीओ ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सुधेश तिवारी मित्र मंडली नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शहनाव खान नाम के व्यक्ति की ओर से एक आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया गया। संदेश में एआरटीओ आरसी भारतीय को संबोधित करते हुए उनकी हत्या की धमकी दी गई। साथ ही यह भी लिखा गया कि वह आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन एआरटीओ उसके निशाने पर आ गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में कई प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग भी सदस्य हैं। ग्रुप में संदेश पोस्ट के बाद एआरटीओ आरसी भारतीय को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
धमकी मिलने के बाद एआरटीओ ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। साथ ही आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।