सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notices issued to 23 coaching centres and 165 medical institutions.

Gonda News: 23 कोचिंग, 165 चिकित्सा संस्थानों को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to 23 coaching centres and 165 medical institutions.
गोंडा में बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी।
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद जिले में कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों और बुनियादी सुविधाओं में गंभीर खामियां मिलने पर प्रशासन ने 23 कोचिंग संस्थानों तथा 165 चिकित्सा संस्थानों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद देर शाम डीआईओएस ने छह लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया है।


शहर में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीओ सिटी आनंद कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र, ईओ नगर पालिका विशाल कुमार और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को कई पुस्तकालयों और कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में एलबीएस चौराहे के निकट स्थित मॉडर्न लाइब्रेरी में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र मौजूद मिले। यहां शौचालय, पेयजल और अग्निशमन व्यवस्था अपर्याप्त पाई गई। संस्थान के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) भी नहीं मिला।
विज्ञापन


शिवा कंपटीशन हब में भी क्षमता से अधिक छात्र अध्ययन करते पाए गए। यहां अग्निशमन यंत्र और फायर एनओसी नहीं थी, जबकि भवन संबंधी अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय तीसरी मंजिल पर संचालित मिला, जहां आवश्यक सुरक्षा उपकरण और दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। सगरा तालाब के सामने स्थित स्वास्तिक लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित पाई गई। निरीक्षण टीम ने इसे सुरक्षा मानकों के विपरीत बताते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

कटरा बाजार क्षेत्र में सात कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया, जबकि अग्निशमन विभाग ने अलग से सात अन्य संस्थानों को नोटिस भेजा है। एलबीएस क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान बंद मिला। प्रशासन ने सभी संस्थानों को निर्धारित समय सीमा में कमियां दूर करने और आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने जिले के 165 चिकित्सा संस्थानों को नोटिस जारी किया है। इनमें 85 नर्सिंग होम, 40 क्लीनिक और 40 पैथोलॉजी केंद्र शामिल हैं। नोटिस में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने तथा बेसमेंट या अनुपयुक्त स्थानों पर संचालित संस्थानों को नियमानुसार स्थानांतरित करने को कहा गया है।

करनैलगंज में भी चला जांच अभियान :
करनैलगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा ने कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय और विभागीय अधिकारियों के साथ संकल्प लाइब्रेरी, बालाजी लाइब्रेरी, एन बाजार तथा दो मॉल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, विद्युत सुरक्षा और आपातकालीन निकासी व्यवस्था की पड़ताल की गई। खामियां मिलने पर तीन संस्थानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बेसमेंट में चल रहे कोचिंग और अस्पताल बढ़ा रहे खतरा :
लखनऊ में हुए हादसे के बाद हुई पड़ताल में शहर के मालवीय नगर और आईटीआई रोड पर संचालित कुछ कोचिंग संस्थानों में आने-जाने का केवल एक ही रास्ता मिला। कई जगह कक्षाएं बेसमेंट में संचालित हो रही हैं। इसी तरह कचहरी रोड और स्टेशन रोड के कुछ अस्पताल तथा एक पैथोलॉजी केंद्र भी बेसमेंट में संचालित पाए गए, जहां आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

छह लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का नोटिस
गोंडा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि संयुक्त जांच के दौरान छह संस्थानों में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी पाई गई। नरायना मॉडर्न लाइब्रेरी, शिवा कंपटीशन हब, स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय, अमेरिकन इंग्लिश, स्वास्तिक लाइब्रेरी और चाणक्य लाइब्रेरी में अग्निशमन सुरक्षा, भवन संबंधी अभिलेख और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां मिलीं। इसके चलते संबंधित संचालकों को तत्काल प्रभाव से संस्थान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन नहीं करने पर अर्थदंड लगाने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed