सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Body of mason found hanging from a tree.

Gonda News: पेड़ से लटका मिला राजगीर मिस्त्री का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 24 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Body of mason found hanging from a tree.
विज्ञापन
खरगूपुर। एक राजगीर का शव बुधवार सुबह गांव में तालाब के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। बड़े भाई की शादी के तीसरे दिन हुई इस वारदात से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।


मोहल्ला पूरे हरवाहन निवासी मूसे ने बताया कि बेटे राजेंद की 22 जून को शादी थी। बहू के आने के बाद मंगलवार को घर में भोज कार्यक्रम था। रिश्तेदार घर में एकत्र थे। रात करीब 12 बजे छोटे बेटे विकास उर्फ लाला (26) का परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। परिवार के लोगों ने समझा कि कुछ देर बाद लौट आएगा, लेकिन वह नहीं आया। बुधवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर फंदे से लटका मिला। मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातम में बदलीं शादी की खुशियां
--मृतक के पिता मूसे ने बताया कि उनके चार बेटे में राजू, राजेंद्र, विवेक, विकास ऊर्फ लाला, बेटियां गुड़िया व निरही हैं। राजू और राजेंद्र विवाहित हैं। विकास ऊर्फ लाला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मां निर्मला सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed