{"_id":"6a3c16a3a6ae442ead0c2d4b","slug":"villagers-protest-demanding-the-replacement-of-the-transformer-gonda-news-c-100-1-slko1026-160969-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानेपुर। बड़की बगुलही गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने धानेपुर पावर हाउस में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग को मांग पत्र सौंपा।
ग्रामीण रोहित सिंह और अजय मिश्र ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक भार के कारण बार-बार खराब हो रहा है। एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था, लेकिन अभी तक उसे बदला नहीं गया है। इससे गांव में बिजली संकट बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 70 से अधिक उपभोक्ता हैं और आधे से अधिक लोग नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। ऐसे में मौजूदा क्षमता का ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं है। उन्होंने गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पावर हाउस पहुंचने पर कोई अधिकारी नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने मौजूद विद्युतकर्मी को मांग पत्र सौंपा। एसडीओ शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।