{"_id":"6a15ea2e9bcb3403af0a4b44","slug":"24-vehicles-seized-for-overloading-revenue-of-2236-lakh-rupees-earned-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140596-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ओवरलोडिंग में 24 वाहन सीज, 22.36 लाख राजस्व मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ओवरलोडिंग में 24 वाहन सीज, 22.36 लाख राजस्व मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएम के निर्देश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में प्रशासन ने तीन दिनों में 24 ओवरलोड वाहनों को सीज किया है। इस कार्रवाई से परिवहन और खनन विभाग को कुल 22.36 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि अभियान के दौरान चिकासी क्षेत्र में 13, जलालपुर में चार, सिसोलर में तीन, कुछेछा में तीन और ललपुरा थाना क्षेत्र में एक ओवरलोड वाहन पकड़ा गया। इनमें से दो वाहनों का ऑनलाइन प्रशमन शुल्क जमा कराया गया है।
यह कार्रवाई परिवहन विभाग, पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जलालपुर, चिकासी और जरिया थाना क्षेत्रों में सरीला तहसील प्रशासन तथा संबंधित थाना पुलिस भी अभियान में शामिल रही। इसके अलावा सिसोलर थाना, कुछेछा चौकी और ललपुरा थाना क्षेत्र में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। आरटीओ बांदा के साथ की गई जांच में परमिट शर्तों के उल्लंघन पर दो बसों का चालान किया गया। वहीं फिटनेस समाप्त पाए जाने पर एक बस को जरिया थाने में सीज किया गया।
Trending Videos