{"_id":"6a15e9f856e786641e0d6fa4","slug":"the-three-friends-played-togethertook-their-final-journey-together-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140590-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एक साथ खेले तीनों दोस्त...एक साथ किया अंतिम सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एक साथ खेले तीनों दोस्त...एक साथ किया अंतिम सफर
विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 23- खंडेह गांव के इसी तालाब में हुआ था हादसा। संवाद
- फोटो : तपोस्थली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौदहा। खंडेह गांव में तालाब में डूबकर तीन मासूम दोस्तों की मौत के बाद मंगलवार को पूरा गांव गम में डूबा रहा। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर रात तीनों के शव गांव पहुंचे तो परिजन व ग्रामीण बिलख पड़े। मंगलवार सुबह तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार को गांव के कलार तालाब में डूबने से आदित्य कुशवाहा (8) पुत्र राजू कुशवाहा, प्रबल यादव (11) पुत्र घनश्याम यादव और भोला उर्फ सुमित कुशवाहा (10) पुत्र सीताराम कुशवाहा की मौत हो गई थी। तीनों गांव के विजय देव विद्यालय में कक्षा छह के छात्र थे। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चे गहरे दोस्त थे। तीनों साथ स्कूल जाते और साथ ही खेलते थे।
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात करीब 8:30 बजे तीनों के शव एक ही वाहन से गांव पहुंचे। शवों को एक साथ देख परिजन बिलख पड़े। गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद से अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह अंतिम विदाई के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जिस कलार तालाब में तीनों बच्चे डूबे थे, वहां मंगलवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
ग्रामीणों ने तालाब में खनन से बने गड्ढे में बच्चों के डूबने की बात कही थी। इस पर एसडीएम ने कहा कि खनन के गड्ढे में डूबने की बात गलत है। तालाब मंदिर के पास है और उसमें हमेशा पानी भरा रहता है। बच्चे गहराई की ओर चले गए जिससे हादसा हुआ।
एसडीएम ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। परिजनों के बैंक खाता नंबर मिलते ही बुधवार को चेक दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर के अधिकारी सोमवार को मौके पर गए थे। चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग के संबंध में बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos