सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A fight broke out over a transaction dispute, and the young man's head was broken.

Hamirpur News: लेनदेन के विवाद में मारपीट, युवक का सिर फोड़ा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out over a transaction dispute, and the young man's head was broken.
फोटो 03 एचएएमपी 17- घायल मनीष प्रजापति। परिजन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थाना बिवांर क्षेत्र के धनपुरा गांव में लेनदेन के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया।
Trending Videos

पीड़ित जगरूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव निवासी भवानीदीन वर्मा उसके साथ शटरिंग का काम करता है। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे भवानीदीन उसके घर आया और हिसाब करने की बात कहने लगा। जगरूप ने शाम को हिसाब करने की बात कही। आरोप है कि उसके काम पर जाने के बाद भवानीदीन परिजन रोहित और गोविंदा के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान जगरूप अपने पुत्र मनीष प्रजापति के साथ घर पहुंच गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पुत्र पर लाठी से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के लिए पुलिस टीम को गांव भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed