सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A woman standing on the side of the highway was hit by a biker, resulting in her death.

Hamirpur News: हाईवे किनारे खड़ी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A woman standing on the side of the highway was hit by a biker, resulting in her death.
फोटो 03 एचएएमपी 24- मृतका सुधा देवी की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में बस स्टैंड के आगे हाईवे किनारे खड़ी महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई। सदर अस्पताल से रेफर के बाद इलाज के लिए कानपुर ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई।
Trending Videos

कस्बे के वार्ड संख्या 16 की निवासी सुधा देवी (45) श्याम टेंट हाउस के समीप हाईवे किनारे किसी कार्य से खड़ी थी तभी हमीरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार कर मौके से भाग निकला। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने महिला को पीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां से कानपुर भेजा गया। बेटा धर्मेंद्र ने बताया कि सदर अस्पताल से कानपुर ले जाते समय पावर प्लांट के पास ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed