सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The condition of the innocent child deteriorated after the drip was administered.

Hamirpur News: ड्रिप चढ़ाने के बाद मासूम बालक की हालत बिगड़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The condition of the innocent child deteriorated after the drip was administered.
फोटो 03 एचएएमपी 23- ग्वालियर के अस्पताल में इलाज कराता बालक। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। प्राइवेट डॉक्टर के यहां ड्रिप लगाने के बाद सात साल के बालक की हालत बिगड़ गई। वह ग्वालियर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। परिजन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos


क्षेत्र के हरसुंडी गांव निवासी रामआसरे अनुरागी ने बताया कि 28 अप्रैल को बेटे शिवम (7) को पेट दर्द की शिकायत हुई। गांव के ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। डॉक्टर ने दवा देने के साथ ड्रिप लगा दी। बताया कि दो घंटे बाद बेटे की हालत बिगड़ने लगी। राठ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने गलत दवा से शरीर में संक्रमण फैलने की बात कही। उन्होंने बताया कि बेटे को झांसी ले गए जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया। अभी तक बेटे के इलाज में 83 हजार रुपये खर्च हो गए हैं। डॉक्टर ऑपरेशन की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि गांव के डॉक्टर के गलत इलाज से उनके बेटे की यह हालत हुई है। गांव में पंचायत कर डॉक्टर से इलाज का खर्च मांगा तो उसने साफ मना करते हुए धमकाया। उन्होंने जिलाधिकारी अभिषेक गोयल से शिकायत की। जिलाधिकारी ने जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। सरीला सीएचसी अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर के गलत दवा देने के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed