अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर व खमा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान वायरल बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने 107 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
प्रभारी सीएमओ डॉ. रमाकांत चौरिहा के निर्देशन व सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। पीएचसी अजनर में आयोजित आरोग्य मेले में डाॅ. पवन राजपूत, डाॅ. जीतेंद्र सिंह, डॉ. रामकुमार, डाॅ. वैशाली सोनी, लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र, स्टाफ नर्स भगवती, एएनएम नीतू और अरुण की टीम ने 53 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। वहीं पीएचसी खमा में डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. जेपी पस्तोर, डॉ. शैलेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स किरन, भानकुंवर, उमा व माया की टीम ने 54 मरीजों की जांच की।
आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, उल्टी-दस्त और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को साफ-सफाई रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने व खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।