सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   After the rain, now a fire disaster, 51 bighas of farmers' crops burnt.

Hamirpur News: बारिश के बाद अब आग से आफत, किसानों की 51 बीघा फसल जली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
After the rain, now a fire disaster, 51 bighas of farmers' crops burnt.
फोटो 12 एचएएमपी 26- उमरी गांव में जली गेहूं की बालियां दिखाता किसान। संवाद
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव में खेतों में आग लगने से 51 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से पीड़ित छह किसानों का करीब 11 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया गया है। वहीं सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल भी फसलें बचाने में असफल रही। किसानों ने क्षेत्र में कोई दमकल वाहन न होने पर रोष जताया है।
Trending Videos


पिछले सप्ताह बेमाैसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान उबर नहीं पाएं हैं और बची फसल घर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं। अब बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव में आग ने कहर बरपाया। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। अचानक लगी आग तेज हवाओं के चलने से तेजी से भड़क गई और देखते-देखते आसपास के खेतों में फैलती चली गई। आसपास मौजूद किसान और मजदूर आग बुझाने में जुट गए लेकिन तेज हवा के सामने कुछ नहीं कर सके। देखते ही देखते आग से छह किसानों की 51 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से किसान अरिमर्दन सिंह की 21 बीघा, रज्जन सिंह, लाखन सिंह और संजय सिंह की 20 बीघा, सुमन सिंह और नरेंद्र की पांच-पांच बीघे की फसल जल गई। किसानों ने करीब 11 लाख के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 किमी दूर से एक घंटे में पहुंची दमकल

ग्राम प्रधान कपिल वर्मा ने बताया कि निजी नलकूप चलवाए गए और ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कराई गई जिससे आग आगे न बढ़ सके लेकिन कोई जतन काम नहीं आया। इसकी तत्काल दमकल को भी सूचना दी गई लेकिन 30 किलोमीटर दूर से आईं दमकल घटनास्थल पर एक घंटे बाद पहुंच सकी। तब तक फसल जल चुकी थी।
कैसे होगी नाती की शादी

पीड़ित किसान अरिमर्दन सिंह का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बताया कि प्रति बीघा 9-10 क्विंटल उपज निकल रही है। औसतन देखा जाए तो 51 बीघा में 459 क्विंटल उपज बनती है। नाती की शादी करनी है। तिथि तय होना बाकी है लेकिन आग ने सबकुछ तबाह कर दिया है। अब साल भर के खाने के भी लाले पड़ेंगे।

मौके पर होती दमकल तो बच जाती फसलें

किसान लाखन सिंह ने कहा कि पिछले साल बिवांर थाना में एक दमकल वाहन तैनात किया गया था लेकिन अब उसे यहां से हटा दिया गया है। मौके पर अगर दमकल वाहन होता तो शायद इतना नुकसान नहीं होता। 30 किलोमीटर दूर मौदहा से दमकल आने में समय लगता है।
दो एकड़ तक 15 हजार व इससे अधिक पर 20 हजार मुआवजा

शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना पर आए मौदहा तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता व लेखपाल कारेलाल ने फसलों की जांच की। तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि खेत-खलिहान योजना के तहत दो एकड़ तक के किसानों को 15 हजार और उससे अधिक को 20 हजार की मदद दी जाती है। जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया है। वह संबंधित बैंक से संपर्क करें।
बिवांर से दमकल वाहन को मुस्करा शिप्ट किया गया है। राठ से मुस्करा आने में काफी समय लग जाता है। आग लगने की सूचना दोपहर 1:14 बजे मिली थी। माैके पर दोपहर 1:55 बजे गाड़ी पहुंची थी। एक दमकल मौदहा से और दूसरी मुस्करा से भेजा गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। - रेहान अली, सीएफओ।

फोटो 12 एचएएमपी 26- उमरी गांव में जली गेहूं की बालियां दिखाता किसान। संवाद

फोटो 12 एचएएमपी 26- उमरी गांव में जली गेहूं की बालियां दिखाता किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed