{"_id":"69dbf328def1c8c2f80b7b77","slug":"body-of-missing-old-woman-found-floating-in-a-well-hamirpur-news-c-225-1-mah1012-124254-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कुएं में उतराता मिला लापता वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कुएं में उतराता मिला लापता वृद्धा का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पुन्निया गांव में शुक्रवार से लापता एक वृद्धा का शव शनिवार की शाम कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। तब उसकी पहचान हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुन्निया निवासी टुटिया कुशवाहा अपनी पत्नी शोभारानी (80) के साथ रहता है जबकि उसके बेटे अलग रहते है। 10 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे शोभारानी घर से गांव की ओर निकल गई। उस समय पति घर पर नहीं था। शाम को जब पति घर पहुंचा तो पता चला कि पत्नी घर में नहीं है। उसने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि वह सुबह से निकली है और अब तक नहीं आई है। तब पति ने ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन की। शनिवार की शाम कुछ ग्रामीण जब जानवरों को लेकर चराने निकले तो गांव के लोटन सिंह के खेत में बने कुएं में एक महिला का शव उतराता देखा। तब इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकलवाया। पति टुटिया ने शव की पहचान उसकी पत्नी शोभारानी के रूप में की। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि वृद्धा के काफी समय से बीमार होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos