सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The revenue team started crop survey in the fields.

Hamirpur News: राजस्व टीम ने खेतों में शुरू किया फसल का सर्वे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The revenue team started crop survey in the fields.
फोटो 12 एमएएचपी 11 परिचय-गहरा के किसान अर्जुन सिंह की चने की अंकुरित फसल का मुआयना कर जानकारी ल
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। तेज आंधी और बेमौसम बारिश से रबी की फसलों को हुए भारी नुकसान से परेशान किसानों की अब राजस्वकर्मियों ने सुध ली है। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने फसल का सर्वे किया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos

पिछले दिनों आई तेज आंधी के चलते जहां खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। वहीं कटी पड़ी चना, मटर, मसूर व अलसी की फसल का बड़ा हिस्सा उड़ गया। जो फसल किसी तरह बची, वह अब नमी और धूप के अभाव में खेतों में ही अंकुरित होकर बेकार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बड़ी क्षति के बावजूद उनकी फसल का न तो कोई सर्वे कराया गया और न ही नुकसान का आकलन किया गया। इससे किसान परेशान थे।
अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग ने खेतों में पहुंचकर फसलों का स्थलीय सर्वे शुरू कर दिया गया। कानूनगो ओमप्रकाश निगम ने गहरा, सिचौरा, लिलवाही, सिंघनपुर बघारी समेत कई गांवों में खेतों का निरीक्षण किया और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। वहीं मरहठी मौजे के लेखपाल पुष्पेंद्र यादव ने भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और किसानों से जानकारी हासिल की।
गहरा निवासी किसान सियाराम कुशवाहा, अर्जुन सिंह, मातादीन श्रीवास, वीरेंद्र अहिरवार, छत्रपाल सिंह, कृष्ण दत्त व्यास व कस्बे के गोविंद तिवारी, जगभान सिंह, दयासागर त्रिपाठी, सज्जन तिवारी, राकेश बनाफर, रमन तिवारी का कहना है कि सर्वे शुरू होने से अब मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed