{"_id":"69b99c505543b29e1f0581ae","slug":"allegations-of-wrongful-cutting-of-chak-by-taking-money-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-137479-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पैसा लेकर गलत तरीके से चक काटे जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पैसा लेकर गलत तरीके से चक काटे जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तहसील क्षेत्र के उमराहट गांव के किसानों ने चकबंदी करने वालों पर पैसा लेकर कीमती जमीन को गलत तरीके से नापने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है। जांच कर दोबारा चक काटने की मांग की है।
मंगलवार को नकछेद सिंह, मनोज कुमार, राजा श्याम सिंह के साथ बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार को सौंपा। यहां पर किसानों ने बताया कि कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट में चकबंदी का कार्य गलत तरीके से किया जा रहा है। सड़क किनारे व ट्यूबवेल की जमीनों में भी गलत तरीके से चक काट दिए गए। किसानों का आरोप है कि चकबंदी करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों ने बड़े काश्तकारों से सांठगांठ करके सड़क किनारे की जमीन की नाप करा ली है।
ज्ञापन देने वालों ने मांग की है कि दोबारा सर्वे कराकर किसानों की मौजूदगी में चक काटे जाएं। इस दौरान बाबू सिंह, जगराम सिंह, विपिन कुमार, बलवीर, कामता, मुन्ना, कामता, धुनियां सिंह, बालसिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
Trending Videos