सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three Anganwadi workers fainted in the heat.

Hamirpur News: गर्मी में गश खाकर गिरीं तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three Anganwadi workers fainted in the heat.
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। ब्लॉक परिसर में चल रहे प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अव्यवस्थाओं का आरोप है। प्रशिक्षण स्थल पर भीषण गर्मी होने से तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गश खाकर गिर पड़ीं, कई परेशान दिखीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गुणवत्ताविहीन भोजन खाने से मना करते हुए वापस कर दिया। वहीं खुले में लघुशंका करने को मजबूर महिला कर्मचारी शर्मसार हो रही हैं।
Trending Videos

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से ब्लॉक परिसर में पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवस प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें गोहांड, सरीला व राठ ब्लॉक की 100 आंगनबाड़ी कर्मचारी प्रशिक्षण ले रही हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उनके लिए शौचालयों की व्यवस्था नहीं हैं। प्रशिक्षण हॉल में पंखे लगे हैं पर चल नहीं रहे। भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भीषण गर्मी में तीन कार्यकर्ता गश खाकर गिर गईं थीं। बताया कि गर्मी की वजह से बीपी बढ़ रहा है। भोजन गुणवत्ताविहीन देने का आरोप भी लगाया। प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि शासन से प्रति प्रशिक्षणार्थियों एक हजार रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसके बावजूद सुविधाओं का अभाव है। आरोप लगाया कि सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि किसी कर्मचारी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed