सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bhakiyu protested against the problems of farmers

Hamirpur News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested against the problems of farmers
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के किसानों की बिजली बिल माफी, पेयजल संकट और सिंचाई समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर मासिक पंचायत कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।
Trending Videos

भाकियू के जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हैं। मौदहा डैम से निकली नहर में केवल एक बार पानी छोड़ा गया, दूसरा पानी न मिलने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। माह के तीसरे बुधवार को होने वाले किसान दिवस को कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के बजाय कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोना देवी ने कहा कि खंडेह गांव की लगभग एक चौथाई बस्ती पेयजल संकट से जूझ रही है। गर्मी को देखते हुए वहां पानी की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, संतोष निषाद, रामाकांत, रज्जू प्रसाद, मुन्ना, सोना देवी, शिवकरण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed