{"_id":"6a6f8aea2d54a047e9010074","slug":"beheaded-body-of-security-guard-found-on-railway-track-murder-suspected-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-143325-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला सिक्योरिटी गार्ड का सिर कटा शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला सिक्योरिटी गार्ड का सिर कटा शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी 30- मृतक सूरज की फाइल फोटो। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बीमार होने पर घर में सूचना देकर अहमदाबाद से गांव लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड का पत्योरा गांव स्थित यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के गेट संख्या- 40 के पास सिर कटा शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है।
मौदहा तहसील के सिजनौडा गांव निवासी सूरज सिंह (59) कई वर्षों से सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग निवासी बहनोई रामनाथ सिंह के साथ रह रहा था। वह अहमदाबाद की एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रविवार की सुबह तड़के उसका सुमेरपुर के ही पत्योरा गांव स्थित यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के गेट संख्या- 40 के पास रेलवे ट्रैक में सिर कटा हुआ शव पड़ा मिला।
भांजे बृजराज सिंह ने बताया कि मामा अविवाहित थे तथा कई वर्षों से उनके पास ही रहे थे। बचपन से मामा ने उन्हें माता-पिता की तरह पाला है। बताया कि बीते तीन दिन-चार दिन पूर्व मामा ने फोन करके बीमार होने की बात बताई थी और घर लौटने का जिक्र किया था लेकिन रविवार की सुबह उन्हें मामा के मृत होने की सूचना पुलिस से मिली।
विज्ञापन
बताया कि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है लेकिन आत्महत्या का तो सवाल ही नहीं उठता। यदि उन्हें आत्महत्या ही करनी होती तो अहमदाबाद में ही कर सकते थे। आशंका जताई कि उनके पास कमाई के रुपये आदि होने के कारण अज्ञात लोगों ने मारकर उन्हें रेलवे ट्रैक पर किसी ट्रेन के नीचे फेंका है। बताया कि रेलवे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए बांदा लाई है। शव का अंतिम संस्कार के बाद थाना में तहरीर देंगे। वहीं पत्योरा चौकी प्रभारी निशांत द्विवेदी ने बताता कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। शव का रेलवे पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है, रिपोर्ट के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।