{"_id":"6a6f89b24ba052de44015e45","slug":"woman-raped-at-gunpoint-after-intruder-breaks-into-her-home-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143334-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता के अनुसार उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। आरोप है कि 27 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे गांव निवासी विशाल उर्फ चंद्रप्रकाश तिवारी दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए व आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
आरोप है कि सुरौली चौकी प्रभारी कपिल मलिक और डायल-112 की टीम रात में गांव पहुंची। आरोपी को लेकर चौकी चली गई। पीड़िता का कहना है कि अगले दिन सुबह आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव लौटे पीड़िता के पति ने पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर एक अगस्त को जहरीला पदार्थ खा लिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद रविवार को दंपती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। वहीं, सुरौली चौकी प्रभारी कपिल मलिक ने आरोपी को छोड़ने के आरोप पर कहा कि पीड़िता के कहने पर ही आरोपी को छोड़ा गया था।