{"_id":"6a6f8b979d1cf156370e6cf9","slug":"two-months-later-the-power-lines-havent-been-repaired-leaving-farmers-furious-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-143338-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो माह बाद भी नहीं सुधरी बिजली लाइन, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो माह बाद भी नहीं सुधरी बिजली लाइन, किसानों में रोष
विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी 32- खेड़ा शिलाजीत विद्युत उपकेंद्र पर धरना देते किसान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत बिजली घर से लल्लू का डेरा को जाने वाली बिजली लाइन बीते दो माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। नाराज किसानों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीन दिन के भीतर लाइन दुरुस्त न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
सांसद प्रतिनिधि धनंजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में धरने पर पहुंचे किसानों ने बताया कि करीब दो माह पहले आए आंधी-पानी में विद्युत लाइन के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गईं लेकिन अब तक लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। निजी व सरकारी नलकूप भी बंद पड़े हैं। बिजली न मिलने से धान, उड़द, मूंग और मूंगफली की फसलें सूखने लगी हैं। धरना प्रदर्शन में विचार सिंह, सुघर सिंह, रामकृपाल सहित 30 से अधिक किसान मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता से वार्ता कर शीघ्र विद्युत लाइन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। - विकास कुमार यादव, एसडीएम सरीला