सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider jumps 10 feet after being hit by a dumper, dies

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से 10 फीट उछला बाइक सवार, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider jumps 10 feet after being hit by a dumper, dies
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। साले के साथ बाइक से गांव लौट रहे एक युवक को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक 10मीटर दूर हवा में उछलकर गिरा। डंपर के नीचे बाइक फंसने से उसे करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। सीएचसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
Trending Videos

ललपुरा थानाक्षेत्र के कलौलीजार निवासी रामकुमार (40) शनिवार को अपनी ससुराल थानाक्षेत्र के गांव मोराकादर गांव जवारा मेला देखने गया था। रविवार सुबह सात बजे के करीब रामकुमार साले लखन संग बाइक में सवार होकर अपने गांव जाने के लिए निकला था। बाइक सवार जैसे ही राठ हमीरपुर स्टेट हाईवे स्थित स्वासा मोड़ के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। तभी साले लखन ने हाईवे किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बगल से गुजर रहे तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने बाइक के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे रामकुमार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने से रामकुमार 10 मीटर दूर हवा में उछलकर गिरा। डंपर के नीचे फंसी बाइक दो सौ मीटर तक घिसटती रही। हादसे की सूचना के बाद डायल 112 ने गंभीर रूप से घायल रामकुमार को इलाज के सीएचसी छानी भेजा। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार के साढू के बेटे कमल ने बताया कि राजकुमार इकलौता बेटा था। वह अपने पीछे तीन बेटे व दो बेटियों को बिलखता छोड़ गया।
इस संबंध में ललपुरा थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed