{"_id":"6a552e8ec92303ffbf005124","slug":"biometric-attendance-will-reveal-who-has-reported-for-duty-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142462-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बायोमीट्रिक हाजिरी बताएगी ड्यूटी पर कौन पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बायोमीट्रिक हाजिरी बताएगी ड्यूटी पर कौन पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लगाई जाएगी बायोमीट्रिक मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्यालय पर निवास न करने वाली एएनएम, सीएचओ की अब परेशानी बढ़ने वाली है। इनकी अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इससे सेंटर पर देर से पहुंचने वाली और गायब रहने वाली एएनएम व सीएचओ की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा।
बीते छह महीने से जब भी सीएमओ किसी सेंटर का निरीक्षण करतीं हैं तो पता चलता है कि सीएचओ, एएनएम मौके से नदारद है। प्रसूताओं को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है। जिले में कुल 125 उपकेंद्र संचालित हैं। इनमें एएनएम सहित 122 सीएचओ की तैनाती है। ज्यादातर सीएचओ व एएनएम मुख्यालय के बाहर निवास करते हैं। इस समस्या को दूर करने को लेकर अब आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर बायोमीट्रिक मशीन लगवाई जाएंगी। बायोमीट्रिक मशीन और रजिस्टर से हाजिरी मिलान करने के बाद वेतन देय होगा। सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला ने बताया कि कुछ आरोग्य मंदिर पर बायोमीट्रिक मशीन लगी है और जहां नहीं है, वहां लगाने की कवायद चल रही है। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। मशीन लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मी के कार्य प्रणाली में सुधार होगा।