अजनर (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के नगाराडांग गांव स्थित हनुमान द्वारी मंदिर में चले रहे महायज्ञ व रामलीला में रविवार की रात राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। रावण वध होते ही पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
अंतिम दिन मंचन में लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, रावण वध और विभीषण राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर कृष्ण कुमार मिश्रा, अंकित, अमित आदि मौजूद रहे। सोमवार को गांव में चल रही भागवत कथा में कथावाचिका देवी उन्नति द्विवेदी ने कृष्ण-सुदामा चरित्र का वर्णन किया। कहा कि सुदामा चरित्र हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में किसी प्रकार का स्वार्थ नहीं होता और भगवान भक्तों के प्रेम से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। यहां पर यज्ञाचार्य मथुरा प्रसाद शास्त्री, यजमान अलका, वीरेंद्र खरे आदि मौजूद रहे।