सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman beaten over dispute regarding removal of cultivator

Hamirpur News: कल्टीवेटर हटाने के विवाद पर महिला को पीटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten over dispute regarding removal of cultivator
विज्ञापन
कुरारा। कंडौर गांव में ट्रैक्टर का कल्टीवेटर हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की। सोमवार सुबह करीब 9 बजे शिवकुमार निषाद अपने दरवाजे से कल्टीवेटर हटा रहे थे। तभी पड़ोसी अवधेश, उसके बेटे धीरज और बेटी रांची ने आपत्ति जताई। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने शिवकुमार की पत्नी सुनीता से मारपीट की। किसी ने सुनीता की कलाई पर काट भी लिया। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि घायल महिला चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजी गई है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed