सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chikasi-Mohana bridge will open after the wearing coat dries.

Hamirpur News: वेयरिंग कोट सूखने के बाद खुलेगा चिकासी-मोहाना पुल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 10 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chikasi-Mohana bridge will open after the wearing coat dries.
फोटो 09 एचएएमपी 15- राठ-उरई मार्ग पर चिकासी पुल पर होता वेयरिंग कोट का काम। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सरीला (हमीरपुर)। जनपद को जालौन जिले से जोड़ने वाला बेतवा नदी पर स्थित चिकासी-मोहाना पुल की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। 17 एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जा चुके हैं और वेयरिंग कोट भी डाल दिया गया है। कोट सूखने के बाद 16 मार्च से पुल पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos

साल 1983 में बेतवा नदी पर चिकासी व मोहाने के बीच पुल का निर्माण हुआ था। रखरखाव के अभाव में और बालू भरे ओवरलोड ट्रक निकलने से पुल जर्जर हो गया था। अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित होने पर प्रशासन की नींद टूटी और पुल की मरम्मत के लिए पांच फरवरी से काम शुरू हुआ। इसके लिए यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था।सनराइजर्स इंजीनियरिंग कंपनी पुल की मरम्मत का काम करा रही है। इस अवधि में पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने और सतह को मजबूत करने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed