सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   You can take improvement exam for one subject in Intermediate.

Hamirpur News: इंटरमीडिएट में एक विषय की दे सकेंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 10 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
You can take improvement exam for one subject in Intermediate.
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले छात्रों को जल्द ही अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) का मौका मिल सकता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटर के पांच में से एक विषय में इंप्रूवमेंट परीक्षा की व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है।
Trending Videos

इस व्यवस्था पर इंटर के छात्रों में खुशी का माहौल है। इनका कहना है कि ऐसा होता है तो अंकों के सुधार में मदद मिलेगी। इंटर के छात्र शिवम ने बताया कि व्यवस्था लागू होने से अंक की चिंता कम होगी। मेहनत कर दोबारा अच्छे नंबर ला सकते हैं। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2020 से इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत यदि कोई छात्र एक विषय में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर उसी विषय में पास हो सकता है। हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की सुविधा पहले से लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट में इंप्रूवमेंट परीक्षा शुरू होने से छात्रों को सुविधा मिलेगी। कई बार छात्र बीमार होने या किसी कारण से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाते। ऐसे में उन्हें अंक सुधार का अवसर मिलना उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।



इनसेट सीबीएसई और सीआईएससीई में पहले से लागू


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) में पहले से ही इंप्रूवमेंट की व्यवस्था लागू है। वहां छात्र दो-दो विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed