{"_id":"699b55dfa4d229a826069aca","slug":"climate-change-a-serious-challenge-globally-dilip-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136497-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन वैश्विक स्तर पर गंभीर चुनौती: दिलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवायु परिवर्तन वैश्विक स्तर पर गंभीर चुनौती: दिलीप
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। गल्हिया गांव में ब्रह्मानंद महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में रविवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
एनएसएस शिविर में जलवायु परिवर्तन वर्तमान संकट, मानवीय प्रभाव एवं सतत भविष्य में सामुदायिक भूमिका विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि तहसीलदार दिलीप कुमार रहे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन वैश्विक स्तर पर गंभीर चुनौती बन चुका है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार, विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम सिंह, गणेश प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। छात्रा मुस्कान, जूली, संगीता, आकांक्षा, प्रीति, रितेश पटेल, मुकेश, दीपांशी, करिश्मा, मेघा, पुष्पेंद्र, सूफिया, शामिद अली आदि ने विचार रखे। तकनीकी सत्र का संचालन उपासना और धीर सिंह ने किया। विद्यालय परिसर में फलदार पौधे आम, जामुन, कटहल, अमरूद और अनार लगाए गए।
Trending Videos