{"_id":"699b56dde05a0fcfed0df2d7","slug":"farmers-are-earning-profits-by-producing-dragon-fruit-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136471-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ड्रैगन फल की पैदावार ले मुनाफा कमा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ड्रैगन फल की पैदावार ले मुनाफा कमा रहे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रोटीन की प्रचुर मात्रा से भरपूर ड्रैगन फल की बाजार में मांग बढ़ी तो उत्पादन भी शुरू हो गया है। जिले में छह किसान इससे लाभ कमा रहे हैं। एक बार पौधा लगाने पर 25 साल तक मुनाफा कमाने का अवसर है। कम पानी में तैयार हो जाती है और देखरेख भी अधिक नहीं है। ड्रैगन फल की खेती को लेकर किसानों में उत्सुकता बढ़ रही है।
पाटनपुर गांव के जागरूक किसान प्रखर पांडेय के खेतों में ड्रैगन फल के पौधे अब बड़ा आकार लेने लगे हैं। इसी प्रकार ऋषि शुक्ला ने भी पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ाए और ड्रैगन फल की खेती के लिए आगे आए हैं। गोहानी, बंधौली, बिवांर में भी अधिक मुनाफा कमाने के लिए किसान जागरूक हुए हैं। सरकार की ओर से इसके लिए 40 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान की वजह से किसानों का रुझान भी बढ़ा है।
12 माह में आ जाते हैं फल
उद्यान निरीक्षक सौभाग्य सोनी ने बताया कि एक हेक्टेयर भूमि में लगभग 1700 पौधे लगाए जाते हैं। ड्रैगन फल का पौधा यूं तो 12 माह में फल देने लगता है, लेकिन किसान को चाहिए कि पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए कम से कम 18 माह का समय उचित है। एक बार तैयार होने के बाद 25 साल तक नियमित उपज मिलती है। फल उत्पादन शुरू होने के बाद किसान प्रति बीघा प्रतिवर्ष लगभग तीन लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
ड्रैगन फल के लिए फरवरी से मार्च का समय अच्छा
ड्रैगन फल की खेती के लिए तेज धूप की जरूरत नहीं होती है। बेहतर खेती के लिए अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेन्टीग्रेड और न्यूनतम 10 डिग्री तक रहना चाहिए। ड्रैगन फल को लगाने के लिए जून से जुलाई या फरवरी से मार्च का समय सबसे अच्छा है। इसकी खेती कम पानी में भी आसानी से हो सकती है। वैसे तो दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है लेकिन अन्य मिट्टी में भी यह फसल होती है। इसके लिए जल निकास बेहतर होनी चाहिए।
Trending Videos