सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Conflict escalates between EO and employee

Hamirpur News: ईओ और कर्मचारी में टकराव बढ़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Conflict escalates between EO and employee
विज्ञापन
मौदहा । नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व आउटसोर्सिंग कचरा गाड़ी चालक के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। चालक ने ईओ पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं ईओ ने चालक पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगाया।
Trending Videos

कर्मचारी विकास कुमार मधुपिया ने मंगलवार को कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। उसमें बताया कि नगर पालिका में आउटसोर्सिंग से गाड़ी चालक हैं। मंगलवार सुबह कचरा गाड़ी लेकर आरआर सेंटर गए थे। तभी एक कर्मचारी ने फोन कर ईओ द्वारा आवास पर बुलाने की बात कही। आरोप लगाया कि गाड़ी की जानकारी करते हुए ईओ ने चप्पलों से उनके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। वहीं ईओ सीमा तोमर का आरोप है कि कचरा गाड़ी चालक ने उनकी ओर गाड़ी मोड़कर चढ़ाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब ईओ सीमा तोमर से फोन पर संपर्क का प्रयास किया तो उनका फोन रिसीव ही नहीं हुआ।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी ने ईओ के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed