{"_id":"6a32e269ff034b6e820f3987","slug":"cylinder-bursts-while-cooking-fire-breaks-out-in-the-house-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-141458-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, घर में लगी आग
विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी- 12 - आग बुझने के बाद पड़ा जला मलबा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। विकासखंड सुमेरपुर के छानी खुर्द गांव में बुधवार सुबह गैस सिलिंडर खाना बनाते समय अचानक फट गया। इससे खाना बना रही महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन घर में आग लगने से 70 हजार की नगदी और लगभग डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया।
गांव के हरदौल लाला मोहल्ला निवासी सुबरातन पत्नी बाकर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग आठ बजे वह रसोईघर में खाना पका रही थी। तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। बेटे बफाती आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और भड़क गई। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ने भागकर खुद को बचाया और कुछ ही देर में सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे छप्पर के खपरैल लगभग 100 मीटर दूर जाकर गिरे।
बेटे के अनुसार, घटना के दौरान घर के खपरैल की छवाई हो रही थी, लेकिन आग लगते ही छवाई कर रहे मजदूर भी कूदकर भागे। पड़ोसियों की मदद से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस दौरान गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में घर के साथ-साथ 70 हजार की नगदी, पुराने गहने, अनाज आदि सामान जल गया है। सूचना पर आए लेखपाल जीतेंद्र ने बताया कि जांच कर नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।