{"_id":"6a32e2949e954b9832094491","slug":"two-groups-clash-over-land-dispute-assault-and-firing-ensue-hamirpur-news-c-225-1-mah1012-126255-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के साथ हवाई फायरिंग भी की गई। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष को भी चोटें आईं। शिकायत पर पुलिस ने एक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
बिलवई गांव निवासी रोशन और बबलू उर्फ बाला प्रसाद के बीच जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। रात करीब नौ बजे दोनों पक्ष इसी विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से रोशन ने बताया कि उसका बेटा जयहिंद रात में घर लौट रहा था। रास्ते में बबलू उर्फ बाला प्रसाद, छविलाल, नारायण दास, हरसू, प्रिंस व पलक ने बेटे को रास्ते में रोक लिया और बबलू ने फायरिंग करते हुए परिवार के लोगों के साथ हमला कर दिया। लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से बेटे को घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब अन्य परिजन पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। मारपीट में रोशन, उसका बेटा जयहिंद, गजराज, वीरेंद्र व माही घायल हुए। मारपीट में दूसरे पक्ष को भी चोटें आईं। रोशन और उसके घरवालों को अस्पताल लाया गया। रोशन व दूसरे पक्ष के बबलू ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि रोशन की तहरीर पर बबलू, छवि लाल, नारायण दास, हरसू, प्रिंस और पलक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
मारपीट में पांच घायल, छह पर प्राथमिकी दर्ज
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दबंगों ने पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। थाना अजनर के महुआबांध निवासी नरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 15 जून की रात आठ बजे घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के चालू बरार ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी हरपाल ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम साढ़े छह बजे पुराने विवाद की रंजिश में दया किशुन, युवराज, हरिश्चंद्र व रामऔतार आए और गालियां देनी शुरू कर दी। वह घर के अंदर घुस गया तो विपक्षी घर के अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए भाई सत्य नारायण व लाखन को भी पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल मनीष पांडेय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में थाना अजनर के बघौरा गांव निवासी भैयाराजा ने गांव के ही राणा प्रताप पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।