{"_id":"6a32e31d81716a391a086605","slug":"solar-power-plant-guard-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-126246-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सौर ऊर्जा प्लांट के गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सौर ऊर्जा प्लांट के गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 13 परिचय-दिनेश राजपूत (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। कोतवाली चरखारी के घुटवई मार्ग पर स्थित सौर ऊर्जा प्लांट के गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शरीर में गंभीर चोटों के निशान होने होने पर परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी दिनेश राजपूत (25) घुटवई मार्ग पर स्थित सौर ऊर्जा प्लांट में गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार की शाम छह बजे वह प्रतिदिन की तरह खाना लेकर प्लांट गया। सुबह वह घायल अवस्था में प्लांट के पास बने वाॅच टावर के नीचे पड़ा मिला। प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों ने जब गार्ड को अचेत अवस्था में देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता कल्लू राजपूत ने बताया कि बेटा रोज की तरह प्लांट में ड्यूटी पर गया था। शरीर में गंभीर चोटों के निशान हैं। आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने बेटे की हत्या की है। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। गार्ड वॉच टावर के पास अचेत अवस्था में मिला। हो सकता है वह रात में टावर पर चढ़कर निगरानी करते समय गिरा हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।