सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Number of diarrhea and fever patients doubles in three days amid intense humidity.

Hamirpur News: भीषण उमस में तीन दिन में डायरिया व बुखार के मरीज दोगुने

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Number of diarrhea and fever patients doubles in three days amid intense humidity.
फोटो 17 एमएएचपी 03 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारी के मरीज। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस से तीन दिन में डायरिया व बुखार के मरीज दोगुने हो गए हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 12 से 15 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इससे अस्पताल के बेड फुल हो गए। उधर निजी क्लीनिकों में भी ऐसे मरीजों की भरमार है।



बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर कक्षों में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 800 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि भीषण उमस से तीन दिन में डायरिया व बुखार के मरीज दोगुने हो गए हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। पहले तक जहां प्रतिदिन पांच से छह मरीज भर्ती हो रहे थे। उनकी संख्या बढ़कर अब 12 से 15 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, पिछले 24 घंटे में इंदिरा, प्रयांश, अफसाना, सलमा, अजल, शिवम, काजल, सूर्यांश, धनीराम, काशी, राजेश और अलतमश के बुखार, पेटदर्द व डायरिया से ग्रसित होने पर जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया। ऐसे मरीजों को हालत में सुधार होने पर छुट्टी दी जा रही है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिनका प्राथमिकता के साथ उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed