सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son beats father to death; killer says, I have no regrets about his death.

मामूली विवाद में गई जान: बेटे ने पिता को पीटकर उतारा मौत के घाट, बोला- इस गुनाह का मुझे कोई पछतावा नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 17 Jun 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: इकलौते बेटे ने लकड़ी के पटिया से पिता को पीटा। मेडिकल काॅलेज ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वारदात राठ के अतरौलिया मोहल्ले की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया। 

Son beats father to death; killer says, I have no regrets about his death.
हत्यारोपी बेटा नरेश चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर के अतरौलिया मोहल्ले में मंगलवार शाम इकलौते बेटे ने मामूली विवाद में लकड़ी की पटिया से पीट-पीटकर वृद्ध पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चिकासी थानाक्षेत्र के टोला खंगारन गांव निवासी शिवराम अहिरवार (62) पिछले करीब 20 वर्षों से परिवार के साथ अतरौलिया मोहल्ले में रहते थे।


मंगलवार शाम मामूली बात पर उनका बेटे नरेश चौधरी से विवाद हो गया। इस पर गुस्से में आकर नरेश ने पिता के साथ गाली-गलौज कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए शिवराम घर से बाहर की ओर भागे लेकिन आरोपी बेटे ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लकड़ी की पटिया से पीटा। गंभीर रूप से घायल शिवराम घर से करीब 200 सौ मीटर दूर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी नरेश ने उनके सिर पर कई वार किए। आसपास के लोग शोर मचाते हुए नरेश की ओर दौड़े वह माैके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से शिवराम को सीएचसी ले गए जहां से नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया लेकिन उनकी रास्ते में माैत हो गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि अभी लिखित सूचना नहीं मिली है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

 

पिता की मौत से मुझे कोई पछतावा नहीं
हत्यारोपी नरेश चौधरी ने बताया कि ई-रिक्शा चलाने के बाद जब वह घर पहुंचता था तो पिता जबरन उससे सो जाने की बात कहते थे। इसकी वजह से घर में आए दिन झगड़ा होता था। रविवार दोपहर में भी मामूली विवाद हुआ तो पिता ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी जिससे हाथ और पैर में चोट आई थी। इसकी शिकायत करने के लिए वह कोतवाली पहुंचा था जहां से पुलिस ने मानसिक संतुलन खराब होने की बात कहते हुए उसे भगा दिया था। उस दिन के बाद ई-रिक्शा भी दरवाजे पर खड़ा कर दिया था। बताया कि पिता लगातार परेशान करता था जिसकी वजह से उसे मार दिया। उसे पिता को मारने का कोई पछतावा नहीं है। बताया गया है कि शिवराम पत्नी सुषमा देवी के साथ अतरौलिया गेट पर गन्ने के जूस की दुकान लगाकर जीवन यापन करते थे। वहीं नरेश ई-रिक्शा चलाता था। घटना से पत्नी सुषमा देवी, बहू कमलेश, नाती आशिक, मयंक और नातिन पायल रो-रोकर बेहाल हैं।

 
विज्ञापन

मैंने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी...
मंगलवार शाम अतरौलिया मोहल्ले में मामूली विवाद में बेटे ने दौड़ाकर लकड़ी के पटिया से पिता के सिर में कई वार किए। पड़ोसियों के ललकारने पर आरोपी मौके से पिता को तड़पते हुए छोड़कर भाग गया। रास्ते में वह पिता की हत्या करने की बात राहगीरों को बताने लगा। इस पर राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed