सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Gas cylinder explodes while cooking; house catches fire

Hamirpur: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख; लाखों का नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 17 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Gas cylinder explodes while cooking; house catches fire
छानी खुर्द गांव में फटा पड़ा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड सुमेरपुर के छानी खुर्द गांव में बुधवार सुबह गैस सिलिंडर खाना बनाते समय अचानक फट गया। इससे खाना बना रही महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन घर में आग लगने से 70 हजार की नगदी और लगभग डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया।


गांव के हरदौल लाला मोहल्ला निवासी सुबरातन पत्नी बाकर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग आठ बजे वह रसोईघर में खाना पका रही थी। तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। बेटे बफाती आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और भड़क गई। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ने भागकर खुद को बचाया और कुछ ही देर में सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे छप्पर के खपरैल लगभग 100 मीटर दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के अनुसार, घटना के दौरान घर के खपरैल की छवाई हो रही थी, लेकिन आग लगते ही छवाई कर रहे मजदूर भी कूदकर भागे। पड़ोसियों की मदद से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस दौरान गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में घर के साथ-साथ 70 हजार की नगदी, पुराने गहने, अनाज आदि सामान जल गया है। सूचना पर आए लेखपाल जीतेंद्र ने बताया कि जांच कर नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन


 

एक घंटे देरी से आई दमकल
ग्रामीणों के अनुसार सिलिंडर फटने के बाद आग लगते ही बिवांर पुलिस और दमकल को सूचना दी थी, लेकिन दमकल एक घंटे देरी से आई। तब तक पीड़ित की पूरी गृहस्थी जल चुकी थी। गांव के अयूब अली, जीतू प्रजापति, रामऔतार प्रजापति व अभिषेक सिंह आदि ने बताया कि अगर दमकल समय से आ जाती तो शायद नुकसान कम होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed