सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   District President of All India Brahmin Ekta Parishad resigned

Hamirpur News: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
District President of All India Brahmin Ekta Parishad resigned
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने संगठन के पदाधिकारियों पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दे दिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचना भी वायरल कर दी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया।
Trending Videos

संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वाजपेयी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संगठन के कुछ पदाधिकारियों पर लगातार अपमानित करने और बात न सुनने का आरोप लगाया है। उन्होने अपने त्यागपत्र में कहा कि वह निरंतर समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा। संगठन के पदाधिकारी उनकी बातों को अनसुना कर रहे है। इस व्यवहार से आहत होकर उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया है। वहीं दूसरी तरफ उनके त्यागपत्र के निजी कारण भी बताए जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. स्मृति त्रिपाठी ने अभी उनके इस्तीफा पर कोई विचार नहीं किया। कहा गया है कि परशुराम भगवान की जयंती के बाद विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि 17 अप्रैल 2026 से वह जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं और अब मामले को लेकर संगठन के अन्य पदाधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। नरेंद्र कुमार वाजपेयी का कहना है कि राष्ट्रीय संरक्षक, प्रदेश संरक्षक, प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय प्रभारी को इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed