सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jhansi resident accused of murdering sister, elder sister meets District Magistrate

Hamirpur News: झांसी निवासी युवक पर बहन की हत्या का आरोप, बड़ी बहन ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jhansi resident accused of murdering sister, elder sister meets District Magistrate
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के महिला थाने में तैनात महिला पीआरडी की 20 वर्षीय बेटी की तीन दिन पूर्व दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं परिजन ने झांसी निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

मृतका की बड़ी बहन रोशनी सिंह बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। बताया कि बीते 26 अप्रैल को न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर के अंदर उसकी बहन खुशी का शव फंदे से लटका मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि उसने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया था। झांसी निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि बहन को दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने युवक साथ ले गया और उसकी हत्या कर शव को फंदे में लटकाकर भूमिगत हो गया है। बताया कि बीते वर्ष उसके खिलाफ सदर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि आरोपी युवक के अन्य युवतियों से अनैतिक संबंध है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजन की ओर से उन्हें कोई लिखित शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed