सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anger over remarks against Mahoba District Panchayat President

Hamirpur News: महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी से आक्रोश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anger over remarks against Mahoba District Panchayat President
फोटो 29 एचएएमपी 28- राठ एसडीएम अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन देते समिति के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक समिति ने बुधवार शाम को एसडीएम अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


ज्ञापन में बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती पर महोबा के सुगिरा में घर-घर संविधान कार्यक्रम हुआ था जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जयप्रकाश अनुरागी ने संविधान के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की थी। उनकी पहल संविधान सम्मत व समाज हित में है। बताया कि कुछ असामाजिक एवं संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्तियों कार्यक्रम से आक्रोशित होकर सोशल मीडिया पर अभद्र, आपत्तिजनक व जातिगत टिप्पणियां की गईं। जानमाल की क्षति पहुंचाने की धमकियां भी दी हैं। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष डॉ. कमलेश राम, महामंत्री चौधरी रमेशचंद्र, कोषाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, राजेंद्र सिंह, रमाकांत कुटार, हरीसिंह, दिनेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुन्नालाल बौद्ध, जसीराम, अरविंद कुमार, रामप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed