सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman duped of jewellery and cash by promising double the amount

Hamirpur News: महिला से दोगुना धन का लालच देकर जेवर-नकदी ठगी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of jewellery and cash by promising double the amount
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर में सक्रिय टप्पेबाजों ने बुधवार को एक महिला को अपना शिकार बनाया। दो टप्पेबाज दोगुना धन का लालच देकर महिला के कीमती जेवर और नकदी लेकर भाग गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos


कुरारा थानाक्षेत्र के कुतुबपुर गांव की केतकी बुधवार सुबह जिला अस्पताल इलाज कराने गई थी। दोपहर में अस्पताल गेट के पास उसे एक युवक मिला। युवक ने उसे बड़ा धन प्राप्त होने का योग बताया। उसने महिला को मस्जिद जाकर कुछ टोटका आजमाने के लिए कहा। महिला टप्पेबाज के झांसे में आ गई और उसके साथ अमन शहीद मोहल्ला स्थित मस्जिद पहुंची। वहां उसका एक और साथी आ गया। टप्पेबाजों के कहने पर महिला ने पर्स में रखे एक हजार रुपये और कान में पहने झुमके उतारकर उन्हें दे दिए। कुछ देर बाद दोनों टप्पेबाज महिला को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता रोने लगी। वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एसआई के बर्ताव को लेकर पीड़िता आहत
केतकी ने बताया कि ठगी होने पर वह कोतवाली पहुंची। आरोप है कि मामले की जांच में पहुंचे एसआई ने उल्टे उसी को घटना का जिम्मेदार बताते हुए फटकार लगा दी। बताया कि वह अपने साथ घटनास्थल ले गए। इस दौरान रास्ते में उसे जमकर कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed