सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Driver killed, helper injured in head-on collision between two dumpers

Hamirpur News: दो डंपरोंं में आमने-सामने की भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Driver killed, helper injured in head-on collision between two dumpers
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे-34 में नारायच गांव के पास दो डंपरों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक की मौत व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल खलासी को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर किया।
Trending Videos

कानपुर जिले के घाटमपुर थानाक्षेत्र के अयोध्यापुर निवासी रामलखन का बेटा ऋषि (24) डंपर चालक है। बृहस्पतिवार शाम को वह डंपर में गिट्टी लोडकर निकला था। डंपर चालक जैसे ही नरायच गांव के समीप चंदावल नदी पुल के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। हादसे में डंपर चालक ऋषि की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे डंपर का खलासी सनी 19 पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी नारायच गांव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायल खलासी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सन्तोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed