सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Road Accident: Dumper and Maruti Van Collide on NH-34; Four Wedding Guests Dead, Three in Critical Co

Hamirpur Road Accident: एनएच-34 पर डंपर और मारूति वैन की टक्कर, चार बरातियों की मौत, तीन की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: एनएच-34 पर छिरका के पास डंपर और मारुति वैन की टक्कर में चार बरातियों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बरात कुरारा के डामर गांव से महोबा जा रही थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Hamirpur Road Accident: Dumper and Maruti Van Collide on NH-34; Four Wedding Guests Dead, Three in Critical Co
शवों को भिजवाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात डंपर और मारूति वैन की आमने-सामने टक्कर में चार बरातियों की मौके हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मौदहा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

कुरारा थानाक्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बरात कबरई थानाक्षेत्र के ग्राम खड्डी पहरा (महोबा) जा रही थी। बरात में शामिल कुछ लोग मारूति वैन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन छिरका के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए और उर्दना निवासी मोहन (20), तिंदुही निवासी आशीष (30), डामर निवासी कमलेश और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हैं घायल
वहीं रोहित (19) निवासी तिंदुही, दिलीप (24) निवासी उर्दना और बाबूजी निवासी डामर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।





शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने बताया कि छिरका के पास मारूति वैन और डंपर के बीच टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की माैत हुई है और तीन लोग घायल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed