सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Enraged by a Facebook comment, the accused brandished a pistol in front of his house.

Hamirpur News: फेसबुक पर टिप्पणी से तमतमाए आरोपी ने घर के आगे लहराई पिस्टल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Enraged by a Facebook comment, the accused brandished a pistol in front of his house.
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बीते एक सप्ताह पूर्व होटल मैनेजर व ग्राहक से मारपीट में पूर्व सभासद ने फेसबुक में आरोपियों के असलहों के लाइसेंस रद्द करने की टिप्पणी कर दी। इसी मामले में आरोप रहा कि बौखलाए आरोपी ने घर के सामने पिस्टल लहराते हुए जमकर गाली-गलौज की। पीड़ित पूर्व सभासद कोतवाली में घटना की लिखित शिकायत की है।
Trending Videos

नगर के संजय गांधी नगर मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद राजेश कुमार गुप्ता ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि 26 मार्च को पड़ोसी नामजद आरोपी नैतिक सोनी उसके घर के सामने पहुंचकर पिस्टल लहराते हुए जमकर गाली-गलौज की। इस दौरान घर में उनका परिवार मौजूद रहा जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वीडियो और ऑडियो दोनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed